मई 09, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के तीनो फॉर्मेंट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आईपीएल सीजन 10 में कोई खास जौहर नहीं दिखा पाए। उनकी टीम प्लेऑफ के दौर से बाहर हो गई। हालांकि विराट कोहली ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक संदेश जरूर दिया था जिसमें उन्होंने फैंस की तरफ से ढ़ेर सारा प्यार मिलने पर उनका शुक्रिया अदा करते हुए उनकी कसौटी पर नहीं खड़े उतरने के लिए माफी भी मांगी।

Advertisement

विराट कोहली उन क्रिकेटर्स में से हैं जो अतित के अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे की ओर बढ़ना जानते हैं। तभी तो आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन झेलने के बाद उन्होंने बेहतर महसूस करने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ कुछ पल व्यतित किया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

जी हां, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेंगलुरू में एक साथ टाइम स्पेन्ड करते देखा गया। विराट कोहली के फैन क्लब में दोनों की एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें वे काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे।

 

अभी कुछ समय पहले विराट और अनुष्का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 10 वर्ष पूरे होने पर जश्न में शामिल होनें बेंगलुरू पहुंचे थे। विराट और अनुष्का की तस्वीर पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि विराट की टीम आरसीबी भले ही अंकतालिका में सबसे अंतिम पायदान पर हो, लेकिन वे अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ अच्छे पल व्यतित करने का कोई भी अवसर हाथ से जाने नहीं देते।

उल्लेखनीय है कि विराट-अनुष्का साल की शुरूआत में न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट करने उतराखंड पहुंचे तब ऐसी अफवाह थी कि दोनों सगाई करने वाले हैं। हालांकि विराट ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जब भी ऐसा करेंगे सबको जरूर बताएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार