15 जनवरी। एडिलेड वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया है और अपने वनडे करियर का 39वां शतक जमा दिया है। कोहली ने 210वें वनडे पारियों में 39 शतक जमाने में सफल रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

विराट कोहली का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह छठा शतक है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में विराट कोहली भारत के तीसरे बल्लेबाज है।

Advertisement

कोहली से ज्यादा रोहित शर्मा 7 शतक तो वहीं महान सचिन तेंदुलकर ने 9 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जमाए हैं। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ वनडे में पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग अपने करियर में कुल 6 शतक जमाने मे सफल रहे थे।

विराट कोहली ने चेस करते हुए 24वां शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

ये खबर लिखे जाने तक भारत को जीत के लिए 46 गेंद पर 68 रनों की दरकार है। धोनी और कोहली जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार