22 जून।  अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अर्धशतक ठोक दिया है। वनडे में कोहली का यह 51वां अर्धशतक है। इस समय भारत का स्कोर 23.2 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन पहुंच चुका है।

Advertisement

आपको बता दें कि कोहली ने इस वर्ल्ड कप की लगातार 3 पारियों में अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

 रोहित शर्मा 1 रन और केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजय शंकर और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 42 रन की साझेदारी हो गई है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा को मुजीब उर रहमान ने आउट किया तो वहीं केएल राहुल मोहम्मद नबी ने आउट किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार