Virat Kohli age: विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 5 नवंबर 2022 को 34 साल के हो गए हैं। विराट कोहली के बर्थडे पर हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं किंग कोहली से जुड़ा वो किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। विराट बचपन में अपने पिता के काफी करीब थे। कम उम्र में ही विराट ने अपने पिता को खो दिया था। विराट कोहली के जीवन का ये पहलू काफी दर्दनाक था जिससे बेहद कम लोग परिचित हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने एमी पुरस्कार विजेता पत्रकार ग्राहम बेनसिंगर को दिए इंटरव्यू में अपने पिता प्रेम कोहली के बारे में खुलकर बातचीत की थी। विराट कोहली ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहा था जब मेरे पिता का निधन हुआ। मुझे टीम के लिए अगले दिन बल्‍लेबाजी करनी थी। सुबह के ढाई बजे मेरे पिता का देहांत हुआ।'

Advertisement

विराट कोहली ने आगे कहा, 'मैंने पापा को आखिरी सांस लेते हुए देखा था। उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। हम आसपास के डॉक्‍टरों के यहां गए, लेकिन रात इतनी ज्यादा हो गई थी कि किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। फिर हम उन्‍हें अस्‍पताल लेकर गए लेकिन दुर्भाग्‍य से तब तक उनका निधन हो चुका था। मेरे पापा की मौत के बाद परिवार के सभी लोग टूट गए और रोने लगे थे लेकिन मेरी आंखों से आंसू नहीं आ रहे थे और मैं सन्‍न था।'

विराट कोहली के पिता  का निधन 19 दिसंबर 2006 को हुआ। विराट के पिता ने जब दुनिया को अलविदा कहा तब उनकी उम्र महज 54 साल ही थी। उनके निधन की वजह ब्रेन स्ट्रोक थी। विराट उस वक्त केवल 18 साल के थे। कोहली इतने मजबूत थे कि दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेले गए मैच को खेलने के बाद ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार