पर्थ, 15 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारत ने यहां पर्थ स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का अंत अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 172 रनों के साथ किया। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 326 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। इस लिहाज से भारत अभी भी आस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

दिन का खेल खत्न होने तक कप्तान विराट कोहली 82 और अजिंक्य रहाणे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Advertisement

इन दोनों के बीच अभी तक चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कोहली ने अपनी पारी में अभी तक 181 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए हैं तो वहीं उप-कप्तान रहाणे ने 103 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। 

इन दोनों के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 24 रनों का योगदान दिया। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 के स्कोर के साथ की थी। उसने दूसरे दिन अपने खाते में 49 रन जोड़े। 

मेहमान टीम के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 58 रन बनाए और एरॉन फिंच ने 50 रनों का योगदान किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार