पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ की है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने बेहतरीन पारी खेली, जिसके बाद गावस्कर ने उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया।

Advertisement

गावस्कर ने मंगलवार को स्टार स्पोर्टस से कहा, पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दो विकेट जल्दी गवां दिए, जिसके बाद कोहली ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्की टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

उन्होंने कहा, जिस तरह कोहली ने पारी को संभाला और लगातार रन बनाते रहे खास तौर पर शाहीन अफरीदी के खिलाफ जो छक्का लगाया वह काफी शानदार रहा।

गावस्कर ने शाहीन की भी तारीफ की और कहा, शाहीन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह से उन्होंने अपनी गेंदबाजी में मिश्रण किया वह काबिल ए तारीफ था।

उन्होंने कहा, कोहली के लिए यह महत्वपूर्ण था कि वह क्रीज से आगे आकर शाहीन के खिलाफ रन बनाएं। शाहीन की गेंद जिस तरह से स्वींग कर रही थी उसके लिए विराट ने सही रणनीति अपनाई। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार