टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद इस जोड़ी ने अपनी बेटी की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

अनुष्का ने अपने पति विराट कोहली और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए एक बड़ा सा पोस्ट लिखा है और इसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया है।

Advertisement

अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हम जीवन के हर पड़ाव पर प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस छोटी सी, वामिका इसे बिल्कुल नए स्तर पर ले गई है! आँसू, हंसी, चिंता, आनंद - भावनाएँ जो कभी-कभी कुछ मिनटों में अनुभव होती हैं! नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल तो पूर्ण हैं। आप सभी को आपकी इच्छाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी ऊर्जा के लिए धन्यवाद।’

आपको बता दें कि विराट-अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। कुछ दिन पहले विराट-अनुष्का अपनी बच्ची को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे थे और वह नहीं चाहते थे कि सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की तस्वीर आए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार