भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार, 18 सितंबर को विराट कोहली और भारतीय कोच गौतम गंभीर के एक स्पेशल इंटरव्यू का ट्रेलर शेयर किया। इन दोनों को एक साथ इंटरव्यू में देखकर सोशल मीडिया पर फैंस बेकाबू हो गए और उनके द्वारा काफी मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। अभी सिर्फ ट्रेलर ही आया है जबकि पूरा इंटरव्यू बीसीसीआई जल्द ही शेयर करने वाला है।

Advertisement

गंभीर और कोहली मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं, यहां तक ​​कि आईपीएल के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि, जब से गंभीर भारतीय टीम के कोच बने हैं, तब से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है और ऐसा लग रहा है कि मीडिया ने ही इन दोनों के रिश्तों पर झूठी खबरें प्लांट की थी।

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में, विराट ने यहां तक ​​कहा कि वो 'सारे मसाले और चटपटेपन को खत्म करने' के लिए वहां आए थे। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो स्निपेट में, दोनों ने अपना मजाकिया पक्ष दिखाया जिसमें कोहली ने गंभीर से पूछा कि विपक्षी टीम के साथ बातचीत करते समय उन्हें कैसा महसूस हुआ। कोहली ने गंभीर से पूछा कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि वो अपने जोन से बाहर चले जाएंगे या उन्हें ऐसा लगा कि वो आउट हो जाएंगे।

कोहली ने कहा, "लेकिन जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और विपक्ष के साथ थोड़ी बातचीत करते हैं, तो क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि ये आपके क्षेत्र से बाहर जा सकता है और आप संभावित रूप से आउट हो सकते हैं या ये आपको अधिक प्रेरित स्थान पर ले जाता है?"

इस पर गंभीर ने चुटीली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोहली ने उनसे अधिक बार बहस की है और वो इस सवाल का जवाब उनसे बेहतर दे सकते हैं। गंभीर ने कहा, "आपने मुझसे अधिक बार बहस की है। आप इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हैं।" गंभीर और कोहली बांग्लादेश सीरीज के साथ कोच और खिलाड़ी के रूप में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार