दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में भारत के कई सीनियर बल्लेबाज खेल रहे है लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इससे दूरी बना रखी है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा है कि रोहित और विराट दोनों को यह घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहिए। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने भी  रोहित और विराट के दलीप ट्रॉफी 2024 में खेलने की वकालत की थी। 

Advertisement

रैना ने कहा कि, "हां, उन्हें खेलना चाहिए था, आप देखिए कि आईपीएल खत्म होने के बाद से हमने रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है। चूंकि, हम एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए हमें 4 दिवसीय क्रिकेट खेलना चाहिए और इसकी आदत डालनी चाहिए कि चौथे दिन विकेट कैसा व्यवहार करेगा। मुझे लगता है कि वे काफी परिपक्व हो गए हैं जब वे 4-5 दिनों के लिए फिर से इकट्ठा होंगे और प्रैक्टिस करना शुरू करेंगे। कभी-कभी, परिवार के साथ समय भी महत्वपूर्ण होता है।" 

Advertisement

भारतीय टीम की बात करें तो वो बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जाएगा। आने वाले दिनों में सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी। 

दूसरा टेस्ट कानपुर में होने को लेकर रैना ने कहा कि, "जब वे कानपुर में खेलेंगे तो अक्टूबर में विकेट मजबूत होगा और ओस के कारण ज्यादा स्पिन नहीं करेगा। मैदान गंगा नदी के पास है और इसलिए सुबह ठंडी होगी। मौसम खराब होगा इसलिए उन्हें इससे निपटने की जरूरत होगी लेकिन भारतीय टीम बहुत मजबूत है। हालाँकि, हम बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि उन्होंने हाल ही में रावलपिंडी में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया है। उम्मीद है कि हमें कुछ अच्छी क्रिकेट देखने को मिलेगी।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार