आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 के 35वें मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। इसके बाद भारत ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए एक बार फिर से विराट कोहली हीरो बन कर सामने आए और अंत तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

हालांकि, उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन उनसे भिड़ने के लिए आ गए। दरअसल, हुआ ये कि मैच के 16वें ओवर में हसन महमूद ने दूसरा बाउंसर डाला और विराट ने शॉट खेलने के साथ ही नो बॉल की मांग करना शुरू कर दिया। विराट की नो बॉल की मांग अंपायर्स ने भी मान ली और ओवर की दूसरी बाउंसर के चलते इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया।

Advertisement

इसके बाद जैसे ही अंपायर ने नो-बॉल दी तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब-अल-हसन विराट और अंपायर की तरफ बहस करने के लिए दौड़े आए। अंपायर ने शाकिब को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने अचानक कोहली से बातचीत करनी शुरू कर दी और हंसी-मज़ाक के इस माहौल के बीच शाकिब ने विराट को गले भी लगा लिया और दोनों खिलाड़ियों के हंसने के चलते ये मामला सुलझ गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश और भारत के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि जो भी टीम ये मैच हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम ये कभी नहीं चाहेगी कि वो अपनी किस्मत का फैसला किसी दूसरी टीम पर छोड़ दें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार