बीसीसीआई ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। शिखर धवन टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे वहीं रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस दौरे पर अनुपस्थित रहेंगे। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर स्पष्टीकरण जारी किया था कि वो जल्द से जल्द टीम इंडिया के साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे  लेकिन, आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली की अनुपस्थिति पर रहस्य अभी भी बना हुआ है।

Advertisement

सोर्स ने पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'विराट ने चयनकर्ताओं से बात की थी कि वो एशिया कप के बाद से उपलब्ध रहेंगे। टीम के खिलाड़ियों को विश्व टी20 के अंत तक एशिया कप के बाद से शायद ही आराम मिले। इसलिए विंडीज दौरे के बाद यह दो सप्ताह का समय है जब वे आराम कर सकते हैं।'

Advertisement

मालूम हो कि इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि एशिया कप और टी-20 विश्वकप से पहले फॉर्म में वापस आने के लिए विराट कोहली जिम्बाब्वे का दौरा कर सकते हैं। विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले लगभग 3 साल का समय हो गया है। वहीं लंबे समय से वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में फेल रहे हैं।

विराट कोहली के लिए पिछले 2-3 आईपीएल सीजन भी किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। ऐसे में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने सलाह दी थी कि विराट को फॉर्म में आने के लिए ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि कोई भी खिलाड़ी आराम करके कभी फॉर्म में वापस नहीं आता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार