बेंगलुरू, 13 अप्रैल | अपने कप्तान विराट कोहली की वापसी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में विजयी रास्ते पर लौटने की कोशिश करेगी। चैलेंजर्स की टीम शुक्रवार को अपने घर में एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने गुरुवार को विराट को फिट घोषित कर दिया है। कोहली को आस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंधे में चोट लग गई थी। इसी कारण वह धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में और आईपीएल में चैलेंजर्स के शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। 

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में अब्राहम डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी वापसी का अहसास दिलाया था। वह भी शुरुआती दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। 
इन दोनों के अलावा चैलेंजर्स के पास क्रिस गेल, केदार जाधव जैसे बल्लेबाज हैं जो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।  वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पवन नेगी टीम के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ अपने घर में लगातार दो जीत हासिल करने वाली मुंबई शानदार फॉर्म में है।  कोलकाता के खिलाफ रविवार को उसने काफी करीबी जीत हासिल की थी उसके बाद बुधवार को मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की थी।  मुंबई को हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी केरन पोलार्ड की खराब फॉर्म चिंता का विषय है। यह दोनों अभी तक अपने रंग में नहीं दिखे हैं।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सलामी जोड़ी पार्थिव पटेल और जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत प्रदान की है। मध्य क्रम में नितीश राणा, क्रुणाल और हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए उपयोगी रन बनाए हैं।  गेंदबाजी में टीम जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और मिशेल मैक्लेघन पर निर्भर करेगी। 

टीमें (संभावित) : 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी, और आर.विनय कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर :- शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अबदुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड विसे, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार