विशाखापत्तनम, 24 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां जारी दूसरे वनडे मैच में कोहली ने अपने करियर की 205वीं पारी के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया। 

Advertisement

कोहली ने भारत के सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की। सचिन ने 266 मैचों में 10,000 रन पूरे किए थे, वहीं कोहली ने 213 मैचों में यह उपलब्धि अपने नाम की है। 

Advertisement

पारियों के लिहाज से भी कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ा है। कोहली ने 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए हैं, वहीं सचिन ने 259 पारियों में यह कारनामा किया था। इस तरह कोहली ने सचिन से 54 पारियां कम खेलते हुए इस शिखर को छुआ है।

कोहली भारत को पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने वाले वह 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में सचिन (18426) और कोहली के अलावा, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889) और महेंद्र सिंह धोनी के नाम शामिल हैं। 

केवल यहीं नहीं, कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस क्रम में भी उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 1573 रन बनाए हैं जबकि कोहली का आंकड़ा (विशाखापट्टनम में जारी वनडे मैच के रनों को लेते हुए) 1600 के पार पहुंच गया है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार