रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुक्रवार (13 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। कागिसो रबाडा द्वारा डाले गए पारी के चौथे ओवर में कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन अपनी इस पारी में उन्होंने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

आईपीएल में 6500 रन

Advertisement

हरप्रीत बराड़ द्वारा डाले गए पारी की पहली गेंद पर कोहली ने दौड़कर एक रन लिया और आईपीएल में अपने 6500 रन पूरे कर लिए। इस टूर्नामेंट में कोहली इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली के बाद शिखर धवन (6186 रन) हैं। तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर (5876 रन) और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा (5829 रन ) हैं।रे कर लिए 

10500 रन बनाने वाले पहले भारतीय

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 10500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। कोहली के बाद रोहित ने भारत के लिए रोहित ने 10113 रन बनाए हैं।

Advertisement

बता दें कि यह सीजन कोहली के लिए काफी निराशाजनक रहा है। 13 पारियों में 19.67 की औसत से 236 रन बनाए हैं।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार