भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार (10 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतक जड़कर खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में अपना चौथा अर्धशतक जड़ते हुए 40 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।  

Advertisement

4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 42वां रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशऩल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। कोहली ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के अब 115 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 107 पारियों में 4008 रन हो गए हैं। 

तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

कोहली एडिलेड ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनके तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 957 रन हो गए इस मैदान पर। उन्होंने एडिलेड में टेस्ट में 509 रन, वनडे में 244 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 204 रन बनाए हैं। 

कोहली ने इस मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एडिलेड ओवल के मैदान पर 940 इंटरनेशनल रन बनाए थे। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

कोहली वनडे और टी-20 वर्ल्ड कर नॉकआउट मैच में भारत के लिए 350 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 339 रन दर्ज हैं। कोहली ने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नाबाद 72 रन और फाइनल में 77 रन की पारी खेली थी। वहीं 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी।

 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है। 16 पारियों में कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह नौंवा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक था। पहले यह रिकॉर्ड एरॉन फिंच के नाम था, जिन्होंने अपने देश ऑस्ट्रेलिया में 43 पारियों में 8 टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार