10 फरवरी (CRICKETNMORE)। रनमशीन विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। कोहली साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 350 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। 

Advertisement

कोहली इस सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों में दो शानदार शतकों की बदौलत 318 रन बनाए थे। चौथे वनडे में उन्होंने खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। इस के साथ ही इस सीरीज में उनके 350 से ज्यादा रन बन गए हैं। वह साउथ अफ्रीका में एक द्विपक्षीय सीरीज में ये आंकड़ा छूने वाले दूसरे कप्तान हैं।

Advertisement

उनसे पहले बतौर वनडे कप्तान एबी डी विलियर्स ने ही साउथ अफ्रीका में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में 350 रन से ज्यादा रन बनाए हैं। डी विलियर्स ने साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ये कारनामा किया था। 

बता दें कि पिछले वनडे में कोहली ने नाबाद 160 रन की पारी खेली थी, जो साउथ अफ्रीका सरजमीं पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार