नई दिल्ली, 17 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि देश की पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ी हैं।  वहीं महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय पुरुष टीम का पलड़ा भारी बताया है। 

Advertisement

झूलन ने शनिवार को 'टुडे माइंड्स रोक्स दिल्ली' कार्यक्रम में कहा, "वह (कोहली) शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह वर्ल्ड के बेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह जिस तरह से खेल रहे हैं और टीम का नेतृत्व कर रहे हैं वो शानदार है।"

Advertisement

34 वर्ष की झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके नाम वनडे में 195 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रैंड है बला की खूबसूरत

झूलन ने कहा, "विराट जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं उन्हें वो जारी रखना चाहिए।"महिला टीम की कप्तान रह चुकी बंगाल की इस खिलाड़ी के मुताबिक आज के दौर में महिला खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती है क्योंकि यह खेल का अहम हिस्सा बन चुकी है। 

उन्होंने कहा, "हम सही आहार लेते हैं, रोज जिम जाते हैं। क्रिकेट अब बदल चुकी है, यह अब ताकत का खेल हो गया है। आपको ताकत की जरुरत है। आपको अच्छे आहार की जरूरत है। आपको खेल के हर विभाग में अपना योगदान देना है।"

इस साल इंग्लैंड में खेले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचनी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं झूलन की साथी स्मृति और वेदा कृष्णामूर्ति भी अपनी सीनियर खिलाड़ी की बात से सहमत दिखीं। मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत

Advertisement

भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो रविवार से शुरू हो रही है। इस पर स्मृति ने कहा कि वह पुरुष टीम को किसी तरह की सलाह नहीं देना चाहती। स्मृति का मानना है कि टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वही क्रिकेट खेलनी चाहिए जैसी वो खेलती आ रही है। 

उन्होंने कहा, "पिछले चार-छह महीनों से वह शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी तरह की सलाह की जरूरत है। उन्हें अपनी लय बरकरार रखना चाहिए और खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। मुझे भरोसा है कि टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देगी।"

भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल की अच्छी दोस्त वेदा को उन पर गर्व है। 

Advertisement

वेदा ने राहुल के बारे में कहा, "राहुल को भारत के लिए खेलने के जितने भी मौके मिल रहे हैं वह उन सभी मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें चोट लग जाती है, वह बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन वह मजबूती से वापसी करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

वेदा ने कहा, "राहुल ने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और मेरा मानना है कि घर में खेलने का उन्हें बहुत फायदा मिलेगा।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार