23 जनवरी। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में धमाल मचाते हुए महान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।  स्कोरकार्ड

Advertisement

कोहली ने महान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। लारा ने 10405 रन वनडे क्रिकेट करियर में बनाए थे। वहीं अब विराट कोहली ने लारा के इस रन के आंकड़े को पार कर लिया है।

Advertisement

ये खबर लिखे जाने तक विराट कोहली ने अबतक वनडे में 10410* रन बना लिए हैं। कोहली से आगे अब राहुल द्रविड़ हैं जिनके नाम 10889 रन है। 

गौरतलब है कि वनडे में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले महान सचिन तेंदुलकर हैं। वनडे में टॉप 10 बल्लेबाजों में भारत के 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार