रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli IPL Six) ने शुक्रवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। कोहली ने इस सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 59 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स बना दिए।

 
Advertisement

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया। वह आरसीबी के लिए 232 पारियों में 241 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए ही 84 पारियों में 239 छक्के जड़े थे। 144 पारी में 238 छक्के के साथ एबी डी विलियर्स तीसरे स्थान पर हैं औऱ उन्होंने भी यह कारनामा आरसीबी के लिए खेलते हुए ही किया था।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 239 छक्के दर्ज हैं। अब क्रिस गेल, रोहित शर्मा औऱ एबी डी विलियर्स ही उनसे आगे हैं। 

शिखर धवन को पछाड़ा

Advertisement

आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन (907) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के अब केकेआर के खिलाफ 944 रन हो गए हैं। उनसे आगे अब डेविड वॉर्नर (1075) औऱ रोहित श्रमा (1040) ही उनसे आगे हैं। 

Also Read: Live Score

बता दें कि मौजूदा सीजन में चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद कोहली ने धमाकेदार वापसी की। 3 पारियों में वह 90.50 की औसत और 141.41 की स्ट्राईक रेट से 181 रन बना चुके हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार