Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 साल के विराट बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं और साल 2026 के IPL सीजन में अब तक 13 मैचों में 54.20 की औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट से 542 रन ठोक चुके हैं। यहां से वो आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 58 रनों की पारी खेलते हैं, तो IPL 2026 में अपने 600 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ लगातार चार IPL सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
गौरतलब है कि IPL के 19 साल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी ये कारनामा नहीं कर पाया है। फिलहाल ये महारिकॉर्ड संयुक्त रूप से क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल और विराट कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में 600 प्लस रन बनाए।
IPL में लगातार सीजन में 600 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल - साल 2011, 2012, 2013
डेविड वॉर्नर - साल 2016, 2017, 2019 (साल 2018 में उपल्भद नहीं थे)
केएल राहुल - साल 2020, 2021, 2022
विराट कोहली - साल 2023, 2024, 2025
खास बात तो ये भी है कि विराट साल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। वो फिलहाल इस लिस्ट में 542 रनों के साथ छठी पॉजिशन पर है। आज वो हैदराबाद मैदान के अपने बैट से धमाका करके 97 रन बनाते हैं, तो वो साईं सुदर्शन को पछाड़कर ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लेंगे। साईं ने सीजन में अब तक गुजरात टाइटंस के लिए 14 मैचों में 638 रन ठोके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी स्क्वाड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।