बीते कुछ समय से बीसीसीआई और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट के बीच विवाद चल रहा है। विराट के टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने वनडे की कप्तानी भी रोहित को सौप दी थी। माना जा रहा है कि विराट वनडे की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते हैं ऐसे में अब विराट के बपचन के कोच राजकुमार शर्मा ने एस मुद्दे पर रिएक्ट किया है।
उन्होंने खेलनीति पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि "एक बार जब वह (विराट कोहली) मैदान पर कदम रखता हैं, तो मुझे नहीं लगता कि इससे उन पर कोई असर पड़ेगा। विराट कोहली किसी चीज के लालची नहीं हैं, उनमें बहुत आत्मविश्वास है और वह जानते हैं कि वह अपना 100 प्रतिशत देंगे।"
विराट को कप्तानी से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने बयान दिया था कि उन्होंने विराट से टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने पर दोबारा विचार करने को कहा था। जिसके बाद कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष की इस बात को सिरे से नाकार दिया था।
बता दें कि विराट को वनडे कप्तानी से हटाने के बाद से ऐसी खबरे आ रही थी कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन खुद विराट ने प्रेस कॉन्फेंस करके इन अफवाहो को गलत बताया था।