24 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपनी पारी में 81 रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

कोहली ने सिर्फ 205 पारियों मे ही 10000 रन का आंकड़ा छू लिया है। इससे पहले साल यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 31 मार्च 2001 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर मे खेली गई अपने वनडे करियर की 259वीं पारी में 10 हजार रन पूरे किए थे। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 9949 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा कोहली भारतीय सरजमीं पर तेंदुलकर और धोनी के बाद 4000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार