IND vs NZ 2nd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खास नहीं कर पाए। कोहली ने 29 गेंदों में दो चौकों की बदौलत 23 रन की पारी खेली और किस्ट्रियन क्लार्क की गेंद पर 23 रन बनाए। 

Advertisement

सस्ते में आउट होने के बावजूद भी कोहली ने खास रिकॉर्ड बना दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 पारियों में 1773 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने करियर में कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए थे। 

Advertisement

50 पारियों में 1971 के साथ रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन (पारियां):

रिकी पोंटिंग – 1971 रन (50 पारियां)

विराट कोहली – 1751 रन (35 पारियां)*

Advertisement

सचिन तेंदुलकर – 1750 रन (41 पारियां)

कुमार संगकारा – 1568 रन (45 पारियां)

सनथ जयसूर्या – 1519 रन (45 पारियां)

Advertisement

बता दें कि वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 93 रन की विजयी पारी खेली थी। जिसकी बदौलत वह 1736 दिन बार एक बार फिर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो मैच में 0 पर आउट होने के बाद कोहली ने अगली पांच पारियों में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार पांच पचास स्कोर बनाए। उन्होंने क्रमश: 74 *135, 102, 65* 93 रन की पारी खेली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार