Virat Kohli Adelaide Oval Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पिछले मैच में खाता तक नहीं खोल पाए विराट इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहेंगे। अगर एडिलेड में उनका बल्ला चला, तो इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार(23 अक्टूबर) को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। पहले वनडे में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, और सीरीज में वह 0-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में यह मैच भारत के लिए सीरीज में वापसी का मौका होगा, वहीं विराट कोहली के पास व्यक्तिगत रूप से एक बड़ा रिकॉर्ड रचने का सुनहरा अवसर है।

Advertisement

पहले वनडे में बिना खाता खोले आउट हुए विराट अब दूसरे मुकाबले में धमाकेदार वापसी की फिराक में होंगे। अगर वह एडिलेड में शतक जड़ देते हैं, तो इस मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली ने यहां दो शतक लगाए हैं, जबकि इंग्लैंड के ग्रेम हिक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ भी दो-दो शतक जड़ चुके हैं। तीसरा शतक लगाते ही विराट इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे।

एडिलेड को विराट का पसंदीदा मैदान में से एक कहा जाता है। उन्होंने यहां तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक 5 शतक लगाए हैं। अगर अगले वनडे में एक और शतक उनके बल्ले से निकलता है, तो विराट इस मैदान में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। इस वक्त वह इंग्लैंड के दिग्गज जैक हॉब्स के साथ बराबरी पर हैं, जिन्होंने मेलबर्न में 5 शतक लगाए थे।

इसके अलावा, विराट के पास एडिलेड में एक और बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। अगर वह इस मैच में 25 रन और बना लेते हैं, तो एडिलेड ओवल में उनके 1000 इंटरनेशनल रन पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मैदान पर विराट फिल्हाल अब तक 17 पारियों में 65 की औसत से 975 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब देखना यह होगा कि क्या विराट कोहली एडिलेड की पिच पर एक बार फिर अपना जादू दिखाते हैं और रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार