India Vs Pakistan: एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद 122 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली है और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

जब सामने पाकिस्तान हो विराट कोहली का बल्ला चलता नहीं गरजता है। श्रीलंका के कोलंबो में बारिश ने मैच का मजा जरूर खराब किया लेकिन खराब मौसम भी विराट 'तूफान' के आगे हार मानता नजर आया।

Advertisement

रिजर्व डे पर अपनी पारी को 8 रन से आगे बढ़ाते हुए किंग कोहली भारतीय पारी की आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे और तीन छक्के और 9 चौके के साथ 122 रन की दमदार पारी खेली।

इस दौरान विराट ने न केवल पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

इस शानदार पारी के दौरान टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट ने इस मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 77वां शतक और वनडे में 47वां शतक जड़ा है।

वनडे में सबसे तेज़ 13 हजार रन (पारी)

Advertisement

विराट कोहली- 267 पारी

सचिन तेंदुलकर- 321 पारी

रिकी पोंटिंग- 341 पारी

Advertisement

कुमार संगाकारा- 363 पारी

सनत जयसूर्या- 416 पारी

पाकिस्तान के सामने 357 रनों का लक्ष्य

Advertisement

Also Read: Live Score

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल (111 रन) और विराट कोहली (122 रन) के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 356 रन बनाए। केएल राहुल के लिए एक शानदार कमबैक रहा जहां उन्होंने अपनी छठी सेंचुरी लगाई। इससे पहले, कल कप्तान रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार