16 फरवरी,(CRICKETNMORE)। रिकॉर्ड किंग विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ छठे वनडे में शानदार अर्धशतक बनाकर एक औऱ कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने वनडे करियर की 200वीं पारी में 9500 रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।  डी विलियर्स ने 215 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 246 पारियों में अपने 9500 रन पूरे किए थे।  

इसके अलावा कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 17000 रन पूरे कर। वह यह कारनामा करने वाले टीम इंडिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (34357 रन), राहुल द्रविड़ (24064 रन), सौरव गांगुली (18433 रन) और वीरेंद्र सहवाग (17253 रन) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए ये मुकाम हासिल किया है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार