टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बॉलीवुड में खासा दिलचस्पी है। विराट ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा से शादी की है। बीते दिनों विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस का नाम बताया है। विराट से सवाल पूछा गया, 'आपकी पंसदीदा अभिनेत्री कौन है? अनुष्का शर्मा के अलावा।

इस सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा, 'मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस मेरी वाइफ अनुष्का ही हैं। वो हमेशा मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस रहेंगी उसके लिए कोई ऑप्शन वगैराह मैटर नहीं करता है मेरे लिए। हालांकि बचपन में मैंने जितनी भी फिल्में देखी हैं उसमें से मुझे किरण खेर जी बहुत पसंद हैं। वो बहुत अच्छे रोल करती हैं।'

विराट कोहली ने आगे कहा, 'किरण जी अपने रोल को बखूभी निभाती हैं और बचपने से ही मुझे उनको देखना पसंद है।' वहीं अपने पंसदीदा अभिनेता के जवाब में विराट कोहली ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पसंद हैं। उन्हें बचपन में भी आमिर खान पंसद थे और अब भी वह उनके फेवरेट एक्टर हैं।

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में पिता बने हैं। विराट और अनुष्का के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वमिका रखा है। विराट फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच में फैंस को कोहली से शतक लगाने की उम्मीद है। 

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार