26 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम तय समय सीमा में पूरे ओवर नहीं फेंक सकी। 

Advertisement

आईपीएल ने एक प्रैस रिलीज जारी कर कहा,  यह आईपीएल के आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला उल्लंघन है। जिसके चलते कोहली पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

 

बैंगलौर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम को 205 रन का विशाल लक्ष्य बनाने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अंबाती रायुडू के 82 रन और एमएस धोनी के नाबाद 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई की टीम दो गेंद बाकी रहते ही मैच जीत गई। 

इस अहम मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजों ने अपनी रणनीति बनाने में काफी समय खर्च किया जिसके चलते तय समय सीमा के अंदर ओवर पूरे नहीं हो सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार