रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (13 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए 45 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ दो छक्के जड़े। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर

Advertisement

कोहली दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने टी-20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जड़े हैं, उन्होंने 388 पारियों में इस मुकाम हासिल किया है। कोहली से पहले डेविड वॉर्नर ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे, जिनके नाम 399 टी-20 पारी में 108 अर्धशतक दर्ज है। 

वॉर्नर की बराबरी

आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनान के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली का 250 पारियों में यह 66वां पचास प्लस स्कोर है और उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। वॉर्नर ने 184 पारी में 66 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया औऱ इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान र 173 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 75 रन की पारी खेली। इसके जवाब में बेंगलुरु ने 17,3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कोहली के अलावा फिलिप सॉल्ट ने 33 गेंदों में 65 रन बनाए, वहीं देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 28 गेंदों में नाबाद 40 रन की पारी खेली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार