पुणे, 14 अक्टूबर | विराट कोहली साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन कराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन कराया और फिर एक पारी और 137 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

Advertisement

भारत ने पहले खेलते हुए कोहली के नाहाद 254 और मयंक अग्रवाल के 108 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी और फिर मेहमान टीम को पहली पारी में 275 तथा दूसरा पारी में 189 रनों पर आउट कर शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

यह भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। यह एक विश्व रिकार्ड है। भारत और आस्ट्रेलिया के नाम इससे पहले 10-10 जीत का रिकार्ड था।

इस जीत ने भारत को टेस्ट चैम्पियनशिप में टॉप पोजीशन पर ला दिया है। भारत को इस मैच से कुल 40 अंक मिले और अब उसके खाते में 200 अंक हो गए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार