रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में (15 अक्टूबर) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। जो उनसे पहले दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है। 

Advertisement

कोहली का यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 200वां टी-20 मैच है। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने बैंगलोर के लिए आईपीएल में 185 और चैंपियंस लीग में 15 मैच खेले हैं। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टी-20 क्रिकेट में 204 मैच खेले हैं। इसमें से सिर्फ चार मैच ही ऐसे थे जिसमें विराट कोहली नहीं खेली। जिसमें से एक मैच आईपीएल 2008 और तीन मैच आईपीएल 2017 के थे। 

टॉस के दौरान विराट कोहली ने कहा, “ आरसीबी के लिए 200 मैच खेलना अविश्वसनीय है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने मुझे रखा और मैं यही रहा। मुझपर विश्वास बनाए रखने के लिए मैं टीम का धन्यवाद करना चाहूंगा।”

विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार