IPL 2023: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को जीत की जरूरत थी लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों हार के साथ ही उनके सपने चकनाचूर हो गए और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। गुजरात की इस जीत से एकतरफ आरसीबी का नुकसान हो गया तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को फायदा हुआ और वो प्लेऑफ में पहुंच गए।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शतक भी लगाया था उनका ये शतक आरसीबी को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। जब आरसीबी की टीम ये मैच हारी तो विराट कोहली की आंखों से आंसूं नहीं निकले लेकिन उनकी शक्ल देखकर हर फैन अंदाजा लगा सकता था कि वो अंदर से कितना रो रहे थे। इसके बाद हर फैन उनका रिएक्शन जानना चाहता था जो कि उन्होंने अब दिया है।

Advertisement

प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ ये भी कहा है कि वो निराश हैं कि उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये एक ऐसा सीजन था जिसमें हमारे लिए काफी मौके थे लेकिन हम अपने लक्ष्य से चूक गए। निराश हूं लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए, हमारे लॉयल फैंस को शुक्रिया, जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया।'

विराट के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, अगर अब प्लेऑफ की बात करें तो आज यानि 23 मई के दिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें पहले क्वालिफायर में आमने-सामने होंगी। जबकि 24 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस समय प्लेऑफ की स्थिति देखकर फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर से चेन्नई और मुंबई का ही फाइनल देखने को मिल सकता है लेकिन डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस शायद इस साल भी फैंस के मंसूबों पर पानी फेर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार