गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर के रूप में पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए तेज़ी से रन बनाने शुरू कर दिए।

Advertisement

हालांकि, 43 रन पर आउट होने से पहले भी कोहली एक बार मुश्किल में फंस गए थे। कोहली एक शुरुआती मौके पर उस समय बाल-बाल बच गए जब वॉशिंगटन सुंदर ने रन आउट का एक साफ़ मौका गंवा दिया। इतना ही नहीं, इस रनआउट करने के चक्कर में वो कोहली को ओवरथ्रो के 5 रन तोहफ़े में दे बैठे। फ्री में 5 रन मिलने के बाद विराट कोहली सुंदर के मज़े लेते नजर आए और उन्होंने शरारती अंदाज़ में सुंदर की ओर देखते हुए उन्हें 'थम्ब्स अप' दिखाकर शुक्रिया अदा भी किया।

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी का अंत कर दिया। अब यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बना पाती हैै।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार