इस समय क्रिकेट के गलियारों में सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली की खराब फॉर्म की बातें हो रही हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो विराट को ट्रोल कर रहे हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके इस बुरे वक्त में उनका साथ दे रहे हैं। विराट को सपोर्ट देने वालों की बात करें तो इस लिस्ट में बाबर आज़म का नाम भी शामिल है। हाल ही में बाबर आज़म ने भी विराट के समर्थन में ट्वीट किया था।

Advertisement

बाबर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ये भी बीत जाएगा। मजबूत रहो विराट कोहली।' विराट वैसे तो बहुत कम लोगों के ट्वीट का जवाब देते हैं लेकिन उन्होंने इस साल पहली बार किसी के ट्वीट का जवाब दिया है और वो कोई और नहीं बल्कि बाबर आज़म हैं। जी हां, विराट ने बाबर के इस समर्थन वाले ट्वीट के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए रिएक्शन दिया है।

Advertisement

विराट ने बाबर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "धन्यवाद। चमकते और बढ़ते रहो। आपको शुभकामनाएं।"

विराट का ये जवाब ना सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि सरहद पार पाकिस्तानी फैंस को भी खुश कर गया और लोग विराट के जल्द फॉर्म में वापस आने की दुआ मांगने लगे।आपको बता दें कि कोहली के आउट ऑफ फॉर्म होने के बाद से क्रिकेट जगत मायूस हुआ पड़ा है। विराट ने आखिरी शतक 964 दिन पहले लगाया था और अब ये इंतज़ार काफी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनका 71वां शतक 1000 दिन का आंकड़ा भी पार कर जाएगा या फैंस को बहुत जल्द पुराना विराट कोहली मैदान पर रन बनाता दिखेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार