15 जनवरी 2022 एक ऐसी तारीख जिसे कोई भी भारतीय फैन याद नहीं रखना चाहेगा। ये वही तारीख है जब विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था और पूरी दुनिया को एक सदमा दे दिया। किसी ने भी नहीं सोचा था कि विराट टेस्ट फॉर्मैट की कप्तानी अचानक से ऐसे छोड़कर चले जाएंगे।

Advertisement

हालांकि, अगर विराट कोहली के लिहाज से बात करें तो उनके लिए आखिरी 4 महीने (16 सितंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक) का समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। इन 4 महीनों के दौरान उन्होंने एक दो बार नहीं बल्कि 4 टीमों की कप्तानी गंवाई।

Advertisement

16 सितंबर 2021, ये वो तारीख थी जब विराट ने ऐलान किया था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कमान छोड़ देंगे। ये फैसला भी किसी सदमे से कम नहीं था कि उन्होंने 20 सितंबर 2021 को ऐलान कर दिया कि वो आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी भी नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने तो कुछ नहीं किया लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 8 दिसंबर 2021 को उनसे वनडे कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को दे दी।

इन तीन टीमों की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने 15 जनवरी 2022 के दिन ऐसा धमाका दिया जिसकी गूंज आने वाले लंबे समय तक भारतीय फैंस के कानों में गूंजती रहेगी। किसी ने भी नहीं सोचा था कि टेस्ट टीम को 7वें नंबर से नंबर 1 बनाने वाला कप्तान ऐसे चुपचाप से कप्तानी को अलविदा कह देगा। शायद हर भारतीय का सपना था कि विराट सम्मान के साथ कप्तानी की बागडोर किसी और को सौंपे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि विराट अब कभी भी किसी भी फॉर्मैट में कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार