महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आईपीएल रियाटरमेंट से जुड़ी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आलम ये है कि विराट कोहली ने भी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच से पहले एक ऐसा बयान दे दिया है जो कि थाला फैंस का दिल तोड़ सकता है। दरअसल, विराट कोहली का भी ये मानना है कि उनका ये मैच महेंद्र सिंह धोनी के साथ आखिरी मैच हो सकता है।

Advertisement

दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में अपने पुरानी साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त सुरेश रैना से जियो सिनेमा पर बात की। यहां उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी अपनी दिल की बात कही। वो बोले, 'फैंस का एमएस धोनी को स्टेडियम में खेलते हुए देखना काफी बड़ी चीज है। मैं और वो एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। शायद हमारा साथ में ये आखिरी मुकाबला होगा। कुछ पता नहीं है कि क्या होगा। ये काफी स्पेशल चीज है। भारत के लिए हमारी पार्टनरशिप काफी बेहतरीन रही थी। फैंस के लिए ये काफी अच्छा मौका है कि वो मुझे और धोनी को एकसाथ खेलते हुए देखेंगे।'

Advertisement

आपको बता दें कि विराट ने इशारों ही इशारों में ये कह दिया है कि उनके साथ एमएस धोनी का ये आखिरी मैच हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी आईपीएल 2024 के सीजन के बाद आईपीएल से भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि माही अपने फैसले अचानक से लेने के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायमरेंट का ऐलान भी ऐसे ही किया था।

Also Read: Live Score

42 वर्षीय एमएस धोनी काफी फिट हैं, लेकिन बीते समय में चोटिल होने के कारण वो काफी परेशान रहे हैं। धोनी ने अपना पिछला आईपीएल सीजन भी चोटिल घुटने के साथ खेला था वहीं इस सीजन भी वो मसल टियर के साथ मैदान पर खेल रहे हैं। यही वजह है धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट लेने की संभावनाएं बन चुकी है। ऐसे में थाला फैंस यही चाहेंगे कि धोनी सीजन में सुपर किंग्स को चैंपियन बनाए और ट्रॉफी को उठाकर अपने सफर का आखिरी पन्ना लिखें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार