भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष कर रही है। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शुभमन गिल के जल्दी आउट हो जानें के बाद टीम को विराट से उम्मीद थी की वो बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन उन्होंने निराश किया। वो मात्र 13 रन बनाकर मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 

Advertisement

विराट कोहली एलबीडब्ल्यू आउट होने से इतने निराश थे कि उन्होंने डीआरएस के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े चेतेश्वर पुजारा से भी बात नहीं की। कोहली जिस गेंद पर आउट हुए वो शार्ट पिच गेंद थी, जिसने उन्हें बैक फुट पर रहने और लेग-साइड पर पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि गेंद बल्ले पर नहीं लगी और कोहली मिडिल और लेग के सामने फंस गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 

Advertisement

रिप्ले  दिखाई दे रहा था कि गेंद लेग स्टंप को छूकर जा रही थी। शायद इसी वजह से उन्होंने डीआरएस लेने के लिए पुजारा से बात नहीं की और निराश होकर पवेलियन लौट गए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार