5 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वर्ल्ड के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे ब्रैट ली अपनी घातक यॉर्कर और नई गेंद से स्विंग और पुरानी से रिवर्स स्विंग करने की अपनी क्षमता के चलते बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने जैसे थे।  PHOTOS: बला की खूबसूरत है शिखर धवन की हॉट वाइफ, देखकर दंग रह जाएंगे

Advertisement

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रूबी कांची वॉरियर्स के मैंटोर बने ब्रैट ली इन दिनों यंग क्रिकेटरों की प्रतिभाओँ को निखारने में लगे हुए हैं। ये भी पढ़ें: युसूफ पठान इस देश जाकर दिखाएगें अपना कमाल, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान ब्रैट ली ने क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और बताया कि विराट कोहली मौजूदा समय में अपने फेवरेट बल्लेबाज हैं। 

ब्रैट ली ने कहा, " मौजूदा समय में विराट कोहली वर्ल्ड के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। जिस तरह से वह खेलतें हैं और उनकी आक्रामकता मुझे बहुत पसंद है। उनकी आक्रामकता उनके चेहरे पर झलकती है, जिस पर उनका कंट्रोल है। वह अपने खेल को लेकर काफी जोशीले रहते हैं औऱ टीम को अपने आप से पहले रखते हैं। उनकी तकनीक भी लाजवाब है"। ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने किया विराट कोहली के बारे में ये बड़ा और हैरत भरा ऐलान

ली ने आगे कहा, "आपने देखा होगा कि कुछ साल पहले उन्हें चौथे और पांचवें स्टम्प पर आती हुई गेंद काफई परेशान करती थी। अगर वह उस गेंद को छेड़ते थे तो आउट होते थे। लेकिन उन्होंने इसमें काफी तेजी से सुधार किया और अब आप उन्हें उस तरीके से आउट नहीं कर सकते। उन्होंने अपनी तकनीक और मजबूत की है। वह खुलकर अपना खेल खेलते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार