विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया कि क्यों उन्हें रन मशीन कहा जाता है। वो आईपीएल 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इसकी झलक उन्होंने आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिखाई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें ये मैदान इतना पसंद है। 

Advertisement

कोलकाता के खिलाफ उन्होंने टी20 में बेंगलुरु के मैदान पर 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। वो एक ही मैदान पर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर आ गए है। टी20 में बतौर खिलाड़ी एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम है। उन्होंने मीरपुर में 2989 रन बनाये है। वहीं तीसरे स्थान पर बांग्लादेश के ही महमूदुल्लाह है। उन्होंने भी मीरपुर में 2813 रन बनाये है। चौथे स्थान पर एलेक्स हेल्स है जिन्होंने नॉटिंघम के मैदान पर टी20 में 2749 रन बनाये है। 

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने कोलकाता के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल की। वो बतौर कप्तान आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। फाफ डु प्लेसिस चोटिल है इस वजह से विराट स्टैंड इन कप्तान है। फाफ चोटिल है और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर  खेल रहे है। बतौर कप्तान 4617 रन के साथ एम एस धोनी दूसरे स्थान पर है। वहीं 3835 रन के साथ रोहित शर्मा तीसरे और 3518 रन के साथ गौतम गंभीर चौथे स्थान पर है। वहीं 5वें स्थान पर 3146 रनों के साथ डेविड वार्नर काबिज है। 

वहीं आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 200 का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेसन रॉय ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रॉय ने पहले विकेट के लिए नारायण जगदीशन (29 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 83(56) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 

रॉय के अलावा कप्तान नितीश राणा ने 21 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 3 चौको की मदद से 31 रन का योगदान दिया। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट  वानिन्दु हसरंगाऔर विजय कुमार ने लिए। वहीं एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार