भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास बुधवार (1 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली अगर इस मुकाबले में 23 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली वनडे क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने अब तक खेले गए 250 वनडे मैचों की 241 पारियों में 59.29 की औसत से 11977 रन बनाए हैं, जिसमें 43 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर (18426), कुमार संगाकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704), सनथ जयसूर्या (13430), महेला जयवर्धने (12650) ने ही अब तक वनडे क्रिकेट में 12000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

कोहली 300 से कम पारियों में 12000 रन बनान वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगें। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने अपने करियर की 300वीं पारी में 12000 रन पूरे किए थे। 

बता दें कि कोहली सिडनी में खेले गए पहले वनडे में 21 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने दूसरे वनडे में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार