14 दिसंबर,नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (15 दिसंबर) को चेन्नई के एमए चिंदबरम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

रनमशीन कोहली अगर इस मैच में 60 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक कैलिस को पछाड़कर 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

कोहली अब तक खेले गए 239 वनडे मैचों की 230 पारियों में 11520 रन बना चुके हैं। वहीं कैलिस ने अपने करियर में खेले गए 328 वनडे मैचों की 314 पारियों में 11579 रन बनाए थे।

बता दें कि कोहली शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा 183 रन बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कोहली ने पहले टी-20 में नाबाद 94 और तीसरे टी-20 में नाबाद 70 रन की तूफानी खेली। 

सीरीज का दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम, वहीं तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार