Virat Kohli ODI Record: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास रविवार (10 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच में सबसे तेज 14000 वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। जो फरवरी 2006 में महान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में खेली की अपनी करियर की 350वीं वनडे पारी में बनाया था। बता दें कि कोहली घुटने में चोट के कारण पहले वनडे मैच में नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे मुकाबले के लिए वह फिट हो गए हैं। 

Advertisement

कोहली ने अभी तक खेली गई 283 वनडे पारियों में 58.18 की औसत और 93.54 की स्ट्राईक रेट से 13906 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 50 शतक औऱ 72 अर्धशतक जड़े हैं। बता दें कि पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान कोहली ने 19.33 की औसत से 58 रन बनाए थे। 

Advertisement

बता दें कि वनडे में सिर्फ दो खिलाड़ी ही 14000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। 

वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर - 350 पारी (पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर, फरवरी 2006)

कुमार संगाकारा - 378 पारी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी, मार्च 2015)

Advertisement

इसके अलावा अगर कोहली शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े हैं। 

कोहली फिलहाल खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू ही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जड़े शतक के अलावा कोहली के बल्ले से रन नहीं आए हैं। हाल ही में कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला और रेलवे के खिलाफ हुए मैच में भी फ्लॉप रहे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। नागपुर में हुए पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार