Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की ODI सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचने का मौका है। वो न्यूजीलैंड ODI सीरीज में 15 छक्के लगाकर भारत के लिए तीसरे सर्वाधिक ODI छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं। उन्होंने अब तक 317 वनडे मैचों की 305 पारियों में 181 छक्के लगाए हैं।

फिलहाल विराट कोहली, इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पांचवीं पॉजिशन पर हैं। उनके पास एक साथ लीजेंड सचिन तेंदुलकर और सौरवा गांगुली को पछाड़ने का मौका है। बताते चलें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 381 ODI छक्के लगाए हैं।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

  • रोहित शर्मा – 291 मैचों की 283 पारियों में 381 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी – 347 मैचों की 294 पारियों में 222 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर – 463 मैचों की 452 पारियों में 195 छक्के
  • सौरव गांगुली – 308 मैचों की 297 पारियों में 189 छक्के
  • विराट कोहली – 317 मैचों की 305 पारियों में 181 छक्के

गौरतलब है कि 37 वर्षीय विराट कोहली आज भी Team India के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी ODI फॉर्मेट में देश सेवा कर रहे हैं। विराट वनडे में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 317 मैचों की 305 पारियों में 15,109 रन बनाकर ये मुकाम हासिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार