India vs West Indies 1st ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 15000 ODI Runs) ने रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले वनडे मैच के दौरान सबसे तेज 15000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन की पारी खेली, जिसेमं 10 चौके और 9 छक्के जड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15000 वनडे रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने पारी के 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर यह कारनामा किया।
लेकिन कोहली ने सबसे तेज 15000 वनडे रन पूरे किए , उन्होंने 303 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। तेंदुलकर ने 15 हजार रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी। बता दें कि 303 पारियों के बाद सचिन ने वनडे में 12,132 रन बनाए थे।
सबसे ज्यादा लिस्ट ए शतक
कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली का लिस्ट ए क्रिकेट में 338 पारी में 60वां शतक है और उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की, जिन्होंने 538 पारियों में 60 लिस्ट ए शतक लगाए हैं। कोहली के इंटरनेशनल करियर का यह 86वां शतक और वनडे में 55वां शतक था।
भारत में सबसे ज्यादा शतक
भारत में कोहली का 260 इंटरनेशनल पारियों में 42वां शतक था। भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में वह तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे, जिन्होंने भारत में 313 पारियों में 42 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं।
एक देश में सबसे ज्यादा रन
एक देश में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कोहली ने अपने नाम कर लिया है। कोहली के इस मैच के बाद भारत में 7006 वनडे रन हो गए हैं और एक देश में 7 हजार रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर को उन्होंने पछाड़ा, जिन्होंने भारत में 6976 रन बनाए हैं।