9 अक्टूबर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी की कप्तानी और कोहली की कप्तानी की तुलना करते हुए अपनी राय फैन्स के सामने रखी है। माइकल वॉन ने खासकर वनडे में धोनी की कप्तानी को कोहली की कप्तानी से बेस्ट कप्तान करार दिया है।

Advertisement

माइकल वॉन ने कहा कि छोटे फॉर्मेट में धोनी जिस तरह से गेम को पढ़ सकने की काबिलियत रखते हैं वो उन्हें इस दशक का सबसे बेस्ट कप्तान बनाता है।

Advertisement

धोनी के पास विकेट के पीछे रहकर गेम खेलने की अद्भूत रणनीति रहती थी जो मैं महसूस कर चुका हूं। धोनी हमेशा मैच के दौरान ऐसा कुछ कर गुजरते थे जो आउट ऑफ बॉक्स रहती थी। 

इसके अलावा माइकल वॉन ने कोहली को टेस्ट में बेस्ट करार दिया है। माइकल वॉन ने कहा कि कोहली की आक्रमकता टेस्ट में उन्हें लाजबाव कप्तान बनाता है।

माइकल वॉन ने कहा कि वो टेस्ट मैच के दौरान काफी इंगेजिंग रहते हैं जिससे टेस्ट में रोचकता बनी रहती है। मुझे कोहली की कप्तानी टेस्ट में देखने में काफी मजा आता है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार