Virat Kohli Picks Best Fielder: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जितने काबिल बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही तेज फील्डर भी हैं। विराट की गिनती दुनियाभर के बेस्ट फील्डर में होती है, लेकिन क्या आपको पता है विराट के अनुसार दुनिया का बेस्ट फील्डर कौन है? अगर नहीं, तो आज आपको इसका ही जवाब मिलने वाला है।
दरअसल, हाल ही में RCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली का एक 35 सेकंड का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने बेस्ट फील्डर को चुनते नज़र आए। गौरतलब है कि यहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स को दुनिया के बेस्ट फील्डर के तौर पर चुना। उन्होंने सुरेश रैना, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, एंड्रयू साइमंड्स, एबी डी विलियर्स, ग्लेन फिलिप्स और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करके जोंटी रोड्स को बेस्ट फील्डर का टाइटल दिया है।
विराट कोहली बेस्ट फील्डर चुनते हुए
- युवराज सिंह या सुरेश रैना - युवराज सिंह
- युवराज सिंह या मोहम्मद कैफ - युवराज सिंह
- युवराज सिंह या एंड्रयू साइमंड्स - युवराज सिंह
- युवराज सिंह या जोंटी रोड्स - जोंटी रोड्स
- जोंटी रोड्स या एबी डिलिवर्स - जोंटी रोड्स
- जोंटी रोड्स या ग्लेन फिलिप्स - जोंटी रोड्स
- जोंटी रोड्स या रविंद्र जडेजा - जोंटी रोड्स
- जोंटी रोड्स या विराट कोहली - जोंटी रोड्स
बता दें कि साउथ अफ्रीका के इस लीज़ेंड खिलाड़ी ने साल 1992 से लेकर साल 2003 अपने देश के लिए कुल 297 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 139 कैच पकड़े। इस दौरान उन्होंने कई बार तो मैदान पर अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाकर विपक्षी बल्लेबाज़ों को हैरतअंगेज अंदाज़ में रन आउट किया।
यही वज़ह है आज भी जोंटी रोड्स को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक माना जाता है। खास बात तो ये भी है कि वो एक मुकाबले में बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर मैदान पर उतरे थे और फिर उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि उन्हें अपनी फील्डिंग के लिए ही मैन ऑफ मैच का अवॉर्ड दे दिया गया।
अब बात करें अगर विराट कोहली तो वो क्रिकेट फैंस को एक बार फिर 28 मार्च से एक्शन में नज़र आएंगे। उन्होंने IPL 2026 की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट में RCB को ही सीजन का पहला मैच खेलना हो जो कि सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनके ही होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।