Virat kohli picks best fielder: Cricket News & Match Updates
रविंद्र जडेजा या ग्लेन फिलिप्स नहीं... Virat Kohli ने South Africa के दिग्गज को चुना बेस्ट फील्डर; देखें VIDEO
Virat Kohli Picks Best Fielder: भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जितने काबिल बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही तेज फील्डर भी हैं। विराट की गिनती दुनियाभर के बेस्ट फील्डर में होती है, लेकिन क्या आपको पता है विराट के अनुसार दुनिया का बेस्ट फील्डर कौन है? अगर नहीं, तो आज आपको इसका ही जवाब मिलने वाला है।
दरअसल, हाल ही में RCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली का एक 35 सेकंड का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने बेस्ट फील्डर को चुनते नज़र आए। गौरतलब है कि यहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स को दुनिया के बेस्ट फील्डर के तौर पर चुना। उन्होंने सुरेश रैना, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, एंड्रयू साइमंड्स, एबी डी विलियर्स, ग्लेन फिलिप्स और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करके जोंटी रोड्स को बेस्ट फील्डर का टाइटल दिया है। Read More...