रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 के लिए क्वालिफाई कर लिया है जहां उनकी भिड़ंत गुरुवार 29 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगी। हालांकि, इस बड़े मैच से पहले विराट कोहली का प्लेऑफ रिकॉर्ड आरसीबी फैंस को डराने का काम कर रहा है। मौजूदा सीजन में कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पारियों में 60.20 की औसत और 147.91 की स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम आठ अर्द्धशतक हैं।

Advertisement

अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद, आरसीबी के लिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चिंता का विषय ये है कि कोहली आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। विराट कोहली ने प्लेऑफ़ में 15 मैच खेले हैं और 26.23 की औसत और 121.78 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 341 रन बनाए हैं। इस दौरान आरसीबी के सलामी बल्लेबाज ने सिर्फ दो अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें से आखिरी 2016 संस्करण के प्रसिद्ध फ़ाइनल में था।

Advertisement

ज़ाहिर है कि कोहली का प्लेऑफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है लेकिन अगर इस साल आऱसीबी को ट्रॉफी उठानी है तो उन्हें इस रिकॉर्ड को बदलना होगा, तभी उनकी टीम 18 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पाएगी। कोहली इंटरनेशनल स्तर पर ऐसा कर चुके हैं इसलिए फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड 50वें शतक के साथ वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरणों में पचास से अधिक स्कोर के अपने लंबे सूखे को समाप्त किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 55 रनों की पारी भी खेली।

कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 76 (59) के अपने प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ 2024 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भी कोहली ने 84 (98) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत ने 265 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले दो सालों में उनकी टीम को जब भी उनकी ज़रूरत पड़ी है, कोहली ने बड़ी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया है। ऐसे में कोहली से इस बार भी आरसीबी फैंस ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार