India vs South Africa 2nd Test: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रिका को पहली पारी में 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 9 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट चटकाए। 

Advertisement

अफ्रीकी टीम पहले ही सेशन में ऑलआउट हो गई लेकिन इस एक सेशन में फैंस को काफी मजेदार मूमेंट्स भी देखने को मिले और ऐसा ही एक मजेदार पल तब आया जब अफ्रीकी बल्लेबाज केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए। महाराज के बल्लेबाजी पर आते ही डीजे ने एक बार फिर से राम सिया राम सॉन्ग लगा दिया जिसके बाद महाराज ने तो कुछ नहीं किया लेकिन विराट कोहली ने धनुष और बाण वाला पोज देकर लाइमलाइट लूट ली। इसके बाद विराट कोहली ने हाथ भी जोड़े।

Advertisement

विराट कोहली का ये मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर पर एडेन मारक्रम के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद सिराज के कहर के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। काइल वेरेन ने 15 रन और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए। उनके अलावा बाकी 9 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गेंदबाजों के कमाल के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों पर इस मैच को आगे लेकर जाने का दारोमदार होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार