केपटाउन टेस्ट भारत के हाथों से निकलता हुआ दिख रहा है। तीसरे दिन भारत ने मैच जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा और दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं अब वो जीत से सिर्फ 111 रन दूर हैं जबकि अभी भी 8 विकेट हाथ में हैं।

Advertisement

अगर इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन को कभी याद किया जाएगा तो विराट कोहली का नाम जरूर उभर कर आएगा। हालांकि, वजह शायद कोई भी याद नहीं रखना चाहेगा। दरअसल, अफ्रीकी बल्लेबाज़ी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने ना सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय खिलाड़ियों को भी हिला कर रख दिया और यही कारण था कि विराट कोहली का विकराल रूप देखने को मिला।

Advertisement

विराट कोहली को गुस्सा तब आय़ा जब रविचंद्रन अश्विन के ओवर में डीन एल्गर को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था और भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था लेकिन एल्गर ने DRS लेने का फैसला किया और भारतीयों के ज़ज्बात एकदम से बदल गए क्योंकि रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी और इसे देखकर कमेंंटेटर्स के साथ-साथ विराट कोहली भी हैरान रह गए।

इसके बाद विराट कोहली को अपशब्द कहते हुए और उन्होंने स्टंपमाइक पर भी बहुत कुछ कहा। शायद आप ने इससे पहले विराट को इतने गुस्से में कभी पहले ना देखा हो लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार